फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हिमाचल की लड़कियों ने पश्चिम बंगाल और लड़कों ने सिक्किम को दी मात

विज्ञापन
लुधियाना में राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल में हिमाचल लड़कियों की टीम पश्चिम बंगाल को हराने के बा
विज्ञापन
(हिमाचल यूथ )
विज्ञापन


लुधियाना में राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता में डबल धमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पंजाब में चल रही 75वीं जूनियर राष्ट्रीय अंडर-19 बास्केटबाल चैंपियनशिप में हिमाचल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। वीरवार को लड़कों ने सिक्किम को एकतरफा मुकाबले में 64-26 से हराया, जबकि लड़कियों ने पश्चिम बंगाल को 42-24 से परास्त किया।
टीम के कोच ब्रिजमोहन अग्निहोत्री और सुशील शर्मा ने बताया कि टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल दिखाया। इससे पहले लड़कों ने छत्तीसगढ़ को 50-40 से हराया था। हालांकि शुरुआती मैच में दिल्ली से हार का सामना करना पड़ा। लड़कों का डी-ग्रुप दिल्ली, छत्तीसगढ़, हिमाचल, मेघालय और सिक्किम से मिलकर बना है।
विज्ञापन

लड़कियों की टीम ने भी अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। शुरुआती मैच में गोवा को 49-29 से हराया, हालांकि दूसरे मैच में केरल से 61-54 से हार मिली। तीसरे मैच में हिमाचल की लड़कियों ने पश्चिम बंगाल को 42-24 से शिकस्त देकर वापसी की। लड़कियों का ग्रुप-सी केरल, गोवा, हिमाचल और पश्चिम बंगाल से बना है।
विज्ञापन

अब तक चैंपियनशिप में हिमाचल की लड़कियों और लड़कों दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीते हैं और एक-एक मुकाबले में हार झेली है। कोचों का कहना है कि आगे के मैचों में खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करने को तैयार हैं।

लुधियाना में राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल में हिमाचल लड़कियों की टीम पश्चिम बंगाल को हराने के बा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें