फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: फाइलों में दब गई सतीवाला में हेलीपैड की महत्वपूर्ण योजना

विज्ञापन
पांवटा सा​हिब के सतीवाला में हेलीपैड योजना के लिए चिंहित भूमि: स्त्रोत: विभाग
विज्ञापन
राजस्व-पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम ने चिह्नित की थी भूमि
विज्ञापन

अब भी हेलीकॉप्टर मजबूरन तारुवाला स्कूल मैदान में उतरता है

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। काफी लंबे अर्से से पांवटा साहिब क्षेत्र में हेलीपैड बनाने की मांग उठाई जाती रही है। राजस्व एवं पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम ने सतीवाला में करीब एक बीघा भूमि भी चिह्नित कर ली थी। इस योजना की फाइल हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग कार्यालय भेजी गई। दो वर्ष बाद भी प्रस्तावित योजना कहीं फाइलों में ही दब कर रह गई है। मजबूरन अब भी किसी वाईआईपी के आने पर हेलीकॉप्टर पीएमश्री छात्र स्कूल तारुवाला खेल मैदान में ही उतारना पड़ता है। इसके चलते शैक्षणिक गतिविधियां कई बार काफी प्रभावित होती हैं।

बता दें कि करीब आठ वर्ष पहले उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर बहती यमुना नदी के किनारे हेलीपैड योजना का स्थल चिह्नित किया गया था, लेकिन तब बिजली की लाइन समीप होने के चलते योजना सिरे नहीं चढ़ सकी थी। अब इस स्थल पर वन विभाग ने बेहतरीन पार्क तैयार कर दिया है। इसके बाद वर्ष 2022 में कुंजा मतरालियों ग्राम पंचायत रामपुरघाट क्षेत्र में तो एक स्थल को जेसीबी मशीन से लगभग तैयार भी किया जाने लगा था, लेकिन निरीक्षण के लिए पहुंची टीम ने इस स्थल को भी सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील (बिजली लाइन समीप) होने पर रद्द करना पड़ा था।
विज्ञापन

फिर अंत में हेलीपैड निर्माण के लिए पांवटा साहिब तहसील के भाटांवाली पटवार सर्किल के सतीवाला में राजस्व विभाग की एक हेक्टेयर भूमि को चिह्नित किया गया है। प्रशासन और पर्यटन विभाग की टीम चयनित स्थल का दौरा भी कर चुकी है। पर्यटन विभाग कार्यालय को आगामी औपचारिकताओं के लिए भूमि की फाइल सौंपी गई है। दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। इस योजना निर्माण की तमाम औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने की उम्मीद की जा रही है। हेलीपैड योजना तैयार हो जाने पर देश और प्रदेश के विभिन्न स्थलों से पांवटा साहिब के लिए उड़ान भरना आसान हो सकेगा।

बाक्स...
पर्यटन विभाग को फाइल भेजी है : ऋषभ शर्मा
- तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा ने बताया कि सतीवाला में हेलीपैड योजना के लिए एक हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर ली गई। पर्यटन विभाग कार्यालय को आगामी औपचारिकताओं के लिए भूमि फाइल भेज दी गई है।
विज्ञापन


बाक्स...

दशकों से दो हेलीपैड स्थल इस्तेमाल होते रहे
- दशकों से पांवटा साहिब में दो स्थल ही हेलीपैड के रूप में इस्तेमाल होते रहे। एक अंतरराष्ट्रीय दवा कंपनी का तथा दूसरा स्थल पीएमश्री छात्र स्कूल तारुवाला का खेल मैदान शामिल रहा है। दवा कंपनी के हेलीपैड की कई वर्षों से अब इस्तेमाल की अनुमति नहीं मिल रही है, केवल तारुवाला में स्कूल मैदान हेलीपैड के रूप में इस्तेमाल हो रहा है।
........ संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें