फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बनेठी पीएचसी में स्वास्थ्य शिविर, 40 लोगों के हुए एक्स-रे

विज्ञापन
पीएचसी बनेठी में मरीजों की एक्स-रे जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
विज्ञापन
एनसीडी जांच में 45 लोगों की स्क्रीनिंग, पांच में उच्च रक्तचाप और तीन में मधुमेह के लक्षण मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बनेठी में एक्स-रे शिविर एवं आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कार्यवाहक खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. छवि बंसल ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 40 लोगों के एक्स-रे किए गए। इसके अलावा गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की जांच के तहत 45 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से पांच लोगों में उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और तीन लोगों में मधुमेह के लक्षण पाए गए। शिविर में दो गर्भवती महिलाओं की भी प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर-द्वार के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना और बीमारियों की समय रहते पहचान करना है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें