फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारियों समेत सिरमौर में 15 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बेकाबू हो गए हैं। सोमवार को जिले में कोरोना ने कहर बरपा दिया। पांच पुलिस कर्मचारियों समेत जिले में 15 नए पॉजिटिव पाए गए। नाहन शहर में एक साथ आठ मामले आने से हड़कंप मच गया है। राज्य सहकारी बैंक में भी दो कर्मचारी पॉजिटिव निकले। इसके अलावा 12 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। ठीक होकर यह सभी घर लौट गए हैं।
विज्ञापन

सिरमौर में कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। हर रोज संक्रमण के मामले सामने आने से लोग सहमे हुए हैं। सोमवार को नाहन शहर में एक साथ आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें पांच मामले जिला पुलिस कंट्रोल रूम के भी शामिल हैं। इनमें एक महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। जबकि राज्य सहकारी बैंक नाहन में 57 और 38 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आए। कालाअंब में 30, सिद्धवाला कंपनी कालाअंब में 27, नौनी का बाग नाहन में 27 और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालियों में 70 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव निकला।
सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि जिले में 11 मामले आरटीपीसीआर में पॉजिटिव निकले। रैपिड एंटीजन टेस्ट में चार लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि जिले में अब एक्टिव मामलों की संख्या 143 हो गई है। उन्होंने कहा कि सोमवार को लिए गए फालोअप सैंपल में 12 लोग ठीक हो गए हैं। उन्हें घर भेजा गया है। सीएमओ ने कहा कि कोरोना से डरने की नहीं बल्कि इससे बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें