फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा का मरीज ईएसआई अस्पताल चंडीगढ़ में निकला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के ग्राम सूरजपुर में रहने वाले प्रवासी 44 वर्षीय व्यक्ति उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल चंडीगढ़ गया था। इस मरीज का कोरोना टेस्ट लिया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल प्रबंधन ने उपचारित मरीज को सूरजपुर वापस भेजने की तैयारी कर ली थी। परिजनों के माध्यम से ग्रामीणों को सूचना मिली। इसके बाद नाराज ग्रामीण सोमवार को देर रात गांव में डटे रहे। इसकी सूचना मिलने पर जिला प्रशासन, सीएमओ और बीएमओ ने संबंधित अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया।
विज्ञापन

बता दें कि संक्रमित निकला 44 वर्षीय यूपी लखीमपुर के ग्राम मटोली प्रवासी व्यक्ति का परिवार दिहाड़ी मजदूरी करता है। मार्च माह में परिवार पांवटा के सूरजपुर अपने किराये के मकान में पहुंचा था। 6 जुलाई को प्रवासी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी थी। उसकी पत्नी उसे सूरजपुर ईएसआई अस्पताल ले गई। हृदय रोगी को आगामी उपचार के लिए चंडीगढ़ इंडस ईएसआई अस्पताल में उपचार को रेफर किया गया। लैब से कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी।
ग्रामीणों की मानें तो 13 जुलाई की रात को अस्पताल प्रबंधन संक्रमित मरीज को सूरजपुर भेजने की तैयारी कर रहा है। परिजनों से ऐसी सूचना मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्राम पंचायत पातलियों प्रधान दाता राम चौहान ने कहा कि संक्रमित को वापस सूरजपुर लाने की जानकारी आस पड़ोस के लोगों को मिल गई। इसके बाद सोमवार रात को सूरजपुर में एकत्र हो गए। मीडिया के सहयोग से जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया गया।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ सिरमौर डॉ. केके पराशर ने बताया कि इंडस ईएसआई चंडीगढ़ अस्पताल में संक्रमित व्यक्ति का उपचार चल रहा था। पूरी जानकारी जिलाधीश सिरमौर के संज्ञान में लाई गई। इसके बाद इंडस ईएसआई अस्पताल चंडीगढ़ प्रबंधन से बात कर ली गई। मंगलवार को मरीज कोविड-19 केयर सेंटर त्रिलोकपुर भेजने को कहा गया। संक्रमित व्यक्ति के परिजनों समेत आसपास संपर्क में आने वालों के पांवटा ईएसआई सेंटर में सैंपल लिए जा रहे हैं।
............
संक्रमित के परिजनों समेत दो दर्जन के लिए सैंपल: बीएमओ
बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देयोल की टीम ने संक्रमित प्रवासी व्यक्ति के परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया है। विभागीय टीम ने पातलियों के सूरजपुर जाकर संक्रमित व्यक्ति
विज्ञापन

के परिवार के सदस्यों समेत दो दर्जन लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें