फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पास दिल्ली से लौटे युवक और कार चालक साथी के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहराधार (सिरमौर)। कोरोना संकट के बीच बाहरी राज्यों से बिना पास सिरमौर आने का सिलसिला जारी है। हैरानी की बात है कि जिले और प्रदेश के अन्य नाकों पर पुलिस के पहरे के बाद भी बाहरी राज्यों से लोग सिरमौर की सीमा में दाखिल होकर घरों की ओर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

घर पहुंचने के बाद ही शिकायत पर ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। कुछ मामलों में स्थानीय पुलिस नाके पर भी कार्रवाई कर रही है। ऐसा ही मामला नौहराधार में दर्ज गया है। पुलिस ने दिल्ली से बिना अनुमति अथवा पास के नौहराधार पहुंचे एक युवक और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एएसआई चेतन चौहान की मौजूदगी में बाजार में लगे नाके पर राजगढ़ से आ रही मारुति कार एचपी- 79-1514 को रोक कर पुलिस ने पूछताछ की। तहकीकात करने पर पता चला कि गांव भानरा के 25 वर्षीय कार चालक अपने साथ 18 वर्षीय युवक को लेकर आया। युवक पीपली का रहने वाला बताया जा रहा है। वह दिल्ली से लौटा था। 25 वर्षीय युवक उसे परवाणू से अपने साथ लेकर आया। उसके पास कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं थी। कोरोना महामारी संक्रमण के अंदेशे के चलते पुलिस की ओर से दोनों के खिलाफ भादंसं की धारा 188, 269, 270 एवं 51 डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत मामला दर्ज किया गया। बहरहाल, स्क्रीनिंग के बाद इन्हें क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया है। डीएसपी संगड़ाह अनिल धौलटा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें