फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से लौटा चिकित्सक, पंचायत घर में किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। कोविड-18 हेल्थ सेंटर सराहां में कोरोना संक्रमितों का उपचार करने के बाद क्वारंटीन किया चिकित्सक गुजरात से लौट आया है। बीएमओ की मंजूरी के बिना ही वह क्वारंटीन के नियमों को तोड़कर गुजरात पहुंच गया था। सराहां लौटते ही स्वास्थ्य विभाग ने उसे पंचायत घर में संस्थागत क्वारंटीन कर दिया है। वहीं, विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दादा की मृत्यु की सूचना मिलते ही वह गुजरात चला गया था। सराहां कोविड-19 सेंटर में सेवाएं पूरी करके रविवार को पच्छाद क्षेत्र के गलानाघाट में कार्यरत डॉक्टर को डिलमन विश्राम गृह में अन्य डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ क्वारंटीन कर दिया था।
इस दौरान संबंधित डॉक्टर के दादा का घर में निधन हो गया था जिस पर डॉक्टर दुखी होकर क्वारंटीन सेंटर से घर चला गया था जोकि शुक्रवार को वापस आ गया था जिसे सराहां पंचायत भवन में क्वारंटीन कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक क्वारंटीन नियम तोड़ने पर चिकित्सक के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने नहीं की है। जांच में पता चला है कि दादा की मृत्यु के बाद वह घर गया था। गुजरात में दादा की अंत्येष्टि में भाग लेने के बाद वह वापस आ गए।
विज्ञापन

गत दिवस ही वह सराहां पहुंचे। अब उन्हें पंचायत घर में क्वारंटीन किया गया है। रैड जोन से आने की वजह से अब वह अगले 14 दिनों तक क्वारंटीन रहेंगे। साथ ही उनके सैंपल भी लिए जाएंगे।
बीएमओ पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा ने कहा कि चिकित्सक अपने दादा की मृत्यु के चलते गुजरात गया था। अब वह वापस आ गया है। उन्हें पंचायत घर में क्वारंटीन किया गया है। जांच के बाद पूरी रिपोर्ट कार्रवाई के लिए सीएमओ को भेज दी है। उधर, उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने बताया कि एसडीएम को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें