फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली से पहुंचे 9 कामगार यूपी के बिजनौर को रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कुल्लू के मनाली से पांवटा तक पहुंचे 9 प्रवासी कामगार बिजनौर के लिए रवाना हो गए हैं। उनके पास मनाली से पांवटा तक का ही कर्फ्यू पास था जिससे पांवटा में उतारे प्रवासी कामगार परेशान थे।
विज्ञापन

वाहन चालक पांवटा में सभी कामगारों को उतारकर वापस लौट गया था लेकिन मीडिया में उछलने के बाद मामला प्रशासन के ध्यान में आया। एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने इन प्रवासी कामगारों को यूपी बिजनौर का कर्फ्यू पास प्रदान करवाया।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी संदीप कुमार, नितिन, अक्षय कुमार, दिनेश कुमार, विकास कुमार, शिशपाल, रौचक कुमार, रुकमिंद्र कुमार और ओमपाल सिंह ने कहा कि घर लौटने में पांवटा के प्रशासन, मीडिया कर्मियों और पुलिस का सहयोग सदैव याद रहेगा। कामगारों ने कहा कि मंगलवार को मनाली से कैब गाड़ी को बुक करवा कर पांवटा तक के पास से पहुंच गए लेकिन 9 प्रवासी कामगार पांवटा की सड़क़ पर परेशान घूम रहे थे। इनको ठेकेदार ने मनाली से केवल पांवटा तक का ही पास बनवा कर भेज दिया जिससे पांवटा में फंस गए थे।
विज्ञापन

स्थानीय मीडिया कर्मियों और बद्रीपुर में तैनात ट्रैफिक पुलिस के मुख्य आरक्षी ज्ञान ठाकुर, नरेंद्र चौहान, अजय कुमार और हंसराज की नजर इन कर्मियों पर पड़ी। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया गया। वापस लौट रहे वाहन को माजरा से बुलाया। एसडीएम पांवटा ने इन कामगारों की समस्या और कर्फ्यू पास का डीसी सिरमौर से लेकर यूपी भिजवाने की व्यवस्था कर दी।
उधर, एसडीएम पांवटा साहिब लायक राम वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश बिजनौर के 9 कामगार पांवटा तक मनाली से पहुंच गए थे। एसडीएम पांवटा ने कहा कि जिला उपायुक्त सिरमौर से कर्फ्यू पास बनने पर मंगलवार शाम को सभी कामगारों को बिजनौर के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें