फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दिवाली पर जिले के अस्पतालों में 24 घंटे मिलेंगी आपातकालीन सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
-मेडिकल कॉलेज समेत सभी प्रमुख अस्पतालों में विशेष व्यवस्था, स्टाफ को किया अलर्ट
विज्ञापन

-पटाखों से झुलसने और आंखों में चोट के मामलों से निपटने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक रहेंगे तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पांवटा साहिब/राजगढ़ (सिरमौर)। दिवाली के अवसर पर रविवार को जिला सिरमौर के सभी प्रमुख अस्पतालों में 24 घंटे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। मेडिकल कॉलेज नाहन समेत जिले के अन्य अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। अस्पतालों में अतिरिक्त स्टाफ को अलर्ट रखा गया है।
दिवाली के दिन हर साल पटाखों और आतिशबाजी के कारण झुलसने के कई मामले सामने आते हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज नाहन में नेत्र, त्वचा और सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों को अलर्ट किया गया है। आपातकालीन विभाग में 10 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर मरीजों को ऑर्थो वार्ड में भी भर्ती किया जा सकेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान ने बताया कि दिवाली पर 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। उन्होंने लोगों से पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की। खासकर बच्चों को आतिशबाजी के दौरान अकेला नहीं छोड़ने और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी।
उधर, नागरिक अस्पताल पांवटा साहिब, ददाहू, शिलाई, राजगढ़ और सराहां में भी आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि सभी अस्पतालों में स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से खुले और सुरक्षित स्थानों पर ही आतिशबाजी करने तथा बच्चों पर विशेष नजर रखने की अपील की।
विज्ञापन

इनसेट
पटाखों से जलने पर तुरंत करें ठंडे पानी का इस्तेमाल
मेडिकल कॉलेज नाहन के सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कंवर ने बताया कि आतिशबाजी के दौरान त्वचा हल्की जलने पर प्रभावित हिस्से को तुरंत 10 से 15 मिनट तक ठंडे बहते पानी से धोना चाहिए। इससे जलन और सूजन कम करने में मदद मिलती है। जले हुए हिस्से पर तेल, घी, टूथपेस्ट या घरेलू मलहम लगाने से बचें। प्रभावित हिस्से को साफ कपड़े या पट्टी से ढकें और गंभीर रूप से जलने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें