फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एक दशक बाद ददाहू अस्पताल में फिर शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मशीन उपलब्ध, प्रशिक्षित चिकित्सक की तैनाती के आदेश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। सिविल अस्पताल ददाहू में करीब एक दशक बाद मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवाएं बहाल करने के लिए एक प्रशिक्षित चिकित्सक की तैनाती के आदेश जारी हो गए हैं। चिकित्सक के जल्द पदभार ग्रहण करने की संभावना है। उनकी तैनाती से मरीजों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के साथ-साथ उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल ददाहू में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध होने के बावजूद करीब दस वर्षों से यह सुविधा बंद पड़ी है। इसके चलते मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए उन्हें नाहन, पांवटा साहिब या पड़ोसी राज्यों के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों को अतिरिक्त खर्च उठाने के साथ समय भी गंवाना पड़ता है।
विज्ञापन

अब प्रशिक्षित चिकित्सक की तैनाती के आदेश जारी होने से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवाएं दोबारा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। सुविधा बहाल होने पर क्षेत्र के मरीजों को जांच के लिए दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल ददाहू के प्रभारी डॉ. अशोक ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवाएं बहाल करने के लिए एक प्रशिक्षित चिकित्सक की तैनाती के आदेश प्राप्त हुए हैं। चिकित्सक के जल्द पदभार ग्रहण करने की उम्मीद है। उन्हें विशेष रूप से अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू करने के लिए तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर नई अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाने की मांग भी की जाएगी।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें