नाहन। मेडिकल कॉलेज नाहन के पंजीकरण काउंटर के साथ वाले कक्ष में मंगलवार को मरीजों का बीपी जांचा गया। इस दौरान दो दर्जन के करीब लोगों का बीपी चेक करके उन्हें उपचार के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रिंसिपल संगीत ढिल्लो ने बताया कि बीपी चेक करने के लिए विशेष कक्ष स्थापित किया गया है। यहां पर मरीज और तीमारदार अपना बीपी चेक करवा सकते हैं। संवाद