फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिविर में जांचा वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। आस्था वेलफेयर सोसायटी की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर नाहन में मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। होम्योपैथी डॉ. हाजरा रूबी ने शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के बीपी, शुगर समेत अन्य बीमारियों की जांच की और दवाइयां दीं। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए टिप्स दिए गए। डॉ. हाजरा रूबी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने होम्योपैथी स्वास्थ्य केंद्र नाहन से महीने में दो दिन उनको वरिष्ठ नागरिक केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजा है। यहां हर महीने दो बार स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में करीब दो दर्जन वरिष्ठ नागरिकों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें