फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आरोग्य शिविरों में 94 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को धगेड़ा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर लादू, देवका पुड़ला और कालाअंब में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाए गए। शिविरों में 94 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), मधुमेह, गर्भवती महिलाओं, दंत रोगों तथा एनीमिया से संबंधित जांच और परामर्श प्रदान किया गया। बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर लादू में 31 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवका पुड़ला में 28 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर कालाअंब में सबसे अधिक 35 मरीजों की ओपीडी दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें