फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पीएचसी शंभूवाला में 60 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूवाला में शनिवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित शिविर का शुभारंभ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने किया। शिविर में 60 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 7 लोगों की उच्च रक्तचाप, 11 की शुगर, 60 की एचबी, 3 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। दो लोगों में टीबी के संभावित लक्षण के चलते सैंपल जांच के लिए भेजे गए। 32 लोगों के दांतों की जांच की गई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य खंड में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें