नाहन में डे केयर सेंटर में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में उपचार के लिए पहुं
डे केयर सेंटर में 115 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
रोटरी क्लब नाहन ने आयोजित करवाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन ने श्री साईं अस्पताल के सौजन्य से मंगलवार को आस्था वेलफेयर सोसायटी के डे केयर सेंटर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बाल रोग, हड्डी रोग, आखों और सामान्य रोगों के विशेषज्ञों ने 115 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष रोटेरियन सुरेश शर्मा ने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएसएन प्रसाद, सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. यश, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अंकिता पांडे, आयुर्वेद एवं पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. विश्नोई, दंत चिकित्सक मोनिका, नेत्र जांच विशेषज्ञ कामिनी ने शिविर में आए लोगों की जांच की ओर उन्हें उचित परामर्श दिया। शिविर में मरीजों के शुगर एवं बीपी टेस्ट भी निशुल्क किया गए। 6 मरीजों की एक्सरे जांच नि:शुल्क की गई।
साईं अस्पताल के निदेश डॉ. दिनेश बेदी ने शिविर में रोटरी क्लब नाहन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन भविष्य गौतम, सचिव बीआर कक्कड़ और ललित शर्मा, नवनीत गुप्ता और अरशद रहमान आदि मौजूद रहे।
...संवाद