फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: उद्योग में कार्यरत 60 महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

कालाअंब में ईएसआईसी अस्पताल ने लगाया शिविर
समय पर रोग पहचान और उपचार के लिए किया प्रोत्साहित
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तत्वावधान में ईएसआईसी अस्पताल कालाअंब ने एक दिवसीय जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार पखवाड़ा’ के तहत दवा उद्योग एलप्स कम्युनिकेशन के परिसर में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

शिविर में उद्योग में कार्यरत 60 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों ने महिलाओं का रक्तचाप, खून की कमी (एनीमिया) और मधुमेह की जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। ईएसआईसी अस्पताल कालाअंब के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस शिविर से महिलाओं को समय पर रोगों की पहचान और उनके उपचार के लिए प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें