फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: उत्तरी में स्वास्थ्य उपकेंद्र शुरू, ग्रामीणों को घर के पास मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

विज्ञापन
शिलाई के उत्तरी में जनसभा को संबोधित करते उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान। संवाद
विज्ञापन
-उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया शुभारंभ, आसपास की पंचायतों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन


-सामुदायिक भवन उत्तरी के लिए पांच लाख और पाटन के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई/रोनहाट(सिरमौर)। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शनिवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के उत्तरी गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शुभारंभ किया। क्षेत्रवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि उपकेंद्र शुरू होने से उत्तरी सहित आसपास की पंचायतों के लोगों को अपने घर के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
इस मौके पर उद्योगमंत्री ने सामुदायिक भवन उत्तरी के लिए 5 लाख रुपये, एससी बस्ती पाटन सामुदायिक भवन के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। क्षेत्रवासियों की मांग पर पाटन में ट्रांसफार्मर स्थापित करने का आश्वासन भी दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए उद्योगमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर प्राथमिकता से काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिलाई में 19 करोड़ रुपये की लागत से 100 बिस्तरों वाले आधुनिक नागरिक अस्पताल भवन का निर्माण चल रहा है। भवन का निर्माण पूरा होने के बाद इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिलाई अस्पताल क्षेत्र का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र बन चुका है और यहां प्रतिदिन करीब 350 से 400 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।
चौहान ने बताया कि 1.25 करोड़ रुपये की लागत से पीएचसी कमरऊ, 1.37 करोड़ से पीएचसी सतौन, 55 लाख से पीएचसी चांदनी और 56 लाख रुपये से पीएचसी कोटा पाब के भवनों का निर्माण प्रगति पर है। हाल ही में 1.27 करोड़ रुपये से निर्मित पीएचसी कांटी मशवा का लोकार्पण किया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम शिलाई जसपाल, मार्केटिंग कमेटी अध्यक्ष सीता राम शर्मा, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण धामटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य रणजीत नेगी व जितेंद्र राणा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रवींद्र राणा, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता पदम प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें