फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बिरला में जांचा 40 लोगों का स्वास्थ्य, दो का मिला बीपी हाई

विज्ञापन
धारटीधार क्षेत्र के बिरला हेल्थ वेलनेस सेंटर में मरीजों की जांच करतीं सीएचओ। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

बिरला में जांचा 40 लोगों का स्वास्थ्य, दो का मिला बीपी हाई

नाहन (सिरमौर)। धगेड़ा स्वास्थ्य खंड के आयुष्मान भारत हेल्थ वेलनेस सेंटर बिरला में शनिवार को एनसीडी (गैर संक्रामक रोग) स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान क्षेत्र के 40 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें लोगों का बीपी और शुगर की जांच की गई। 50 लोगों के आभा आईडी अकाउंट भी बनाए गए।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर में एनसीडी स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी लोगों के बीपी और शुगर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सीएचओ को आदेश दिए गए हैं कि वह कम से कम 30 घरों का दौरा करें और लोगों के स्वास्थ्य की जांच करें। बिरला में लगाए गए शिविर में शनिवार को दो लोगों का रक्तचाप उच्च पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें