फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वरिष्ठ नागरिकों का मानसिक एवं सामान्य स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
पांवटा साहिब के वरिष्ठ नागरिको के लिए डिमेंशिया स्क्रीनिंग शिविर के दौरान जांच करती हुई टीम। सं
विज्ञापन
पांवटा साहिब में वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिमेंशिया स्क्रीनिंग शिविर आयोजित
विज्ञापन


पांवटा साहिब के रेडक्रॉस भवन में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक कार्य योजना के अंतर्गत मंगलवार को पांवटा साहिब के रेडक्रॉस भवन में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) की स्क्रीनिंग और सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई।

तहसील कल्याण अधिकारी, पांवटा साहिब सुमन शर्मा ने अतिथियों और वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत किया। शिविर में एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बतौर रिसोर्स पर्सन शिरकत की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बुजुर्गों के समग्र स्वास्थ्य और जीवन शैली में सुधार के लिए महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन


शिविर में वरिष्ठ मनोचिकित्सक एवं बाल मनोवैज्ञानिक की ओर से डिमेंशिया की स्क्रीनिंग की गई, जबकि अन्य मेडिकल स्टाफ द्वारा सभी वरिष्ठ नागरिकों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई।
विज्ञापन


शिविर में लगभग 60 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया, जिनमें से 7 लोगों में डिमेंशिया स्क्रीनिंग पॉजिटिव पाई गई। अन्य किसी भी वरिष्ठ नागरिक में कोई अन्य मानसिक बीमारी नहीं पाई गई। जिन 7 लोगों की स्क्रीनिंग पॉजिटिव आई है, उन्हें आगे के इलाज के लिए मनोरोग ओपीडी, नाहन में संपर्क करने की सलाह दी गई है।
शिविर के दौरान सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए चाय-पानी और भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें