फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पनियाली और नेहर स्वार में 58 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर -
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से बुधवार को पनियाली और नेहर स्वार में आयुष्मान आरोग्य और निक्षय शिविर लगाए गए, जिनमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शिविरों में 58 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। पनियाली में 26 और नेहर स्वार में 32 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों के लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे 100 दिवसीय टीबी स्क्रीनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत भी लोगों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और आशा कार्यकर्ताओं ने टीबी के लक्षण, जांच और बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा संदिग्ध मरीजों को समय पर जांच कराने की सलाह दी।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें