जेसी जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल सूरजपुर का पड़दूनी पंचायत में शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मैनकाइंड समूह के माध्यम से संचालित जगदीश चंद जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल सूरजपुर ने ग्राम पंचायत पड़दूनी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करवाया। इस दौरान मुफ्त में मरीजों का स्वास्थ्य जांंचा गया और दवाइयां वितरित की गईं।
रामलाल शर्मा ने बताया कि पंचायत घर पड़दूनी में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. रोमानी बंसल, डॉ. अनीश अहमद हाशमी, डॉ.आशिमा, डॉ. कामाक्षी, डॉ. जेबा, सुमित्रा, इंदु, नेहा शर्मा, अलीशा, सीमा शर्मा, रामलाल शर्मा, अंकुश व कमल समेत पूरी टीम ने सहयोग किया। शिविर में कुल 138 रोगियों की जांच की गई। इसमें सामान्य रोग के 35, प्रसुति एवं स्त्री रोग 12, आंखों की जांच 33, दंत रोग के 16, फिजियोथेरेपी के 27 तथा बाल रोग के 15 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी गईं।
जेसी जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल प्रबंधन की तरफ से डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि जेसी जुनेजा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल सूरजपुर चैरिटेबल अस्पताल बेहतर जन स्वास्थ्य सुविधा के लिए संचालित किया जा रहा है। इसमें डिजिटल एक्स-रे, सीटी स्कैन, आईसीयू, एनआईसीयू, ईसीजी, डायलिसिस, एडवांस लैब, फिजियोथेरेपी और लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे आपातकालीन सुविधाएं एवं एंबुलेंस उपलब्ध है।
स्वास्थ्य शिविर में ग्राम पंचायत प्रधान सरोज देवी और उपप्रधान गीता राम समेत पंचायत सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।
संवाद