फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चार में उच्च रक्तचाप और पांच लोगों में पाए गए मधुमेह के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन



-बिक्रमबाग में 67 लोगों की स्वास्थ्य जांच और 114 के एक्सरे किए

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिक्रमबाग में एनसीडी और निक्षय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच, स्क्रीनिंग के साथ-साथ टीबी के प्रति जागरूक किया गया।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिषा अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 67 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान 4 लोगों में उच्च रक्तचाप, 5 में शुगर के लक्षण पाए गए। शिविर में 114 लोगों एक्सरे किए गए। इनमें से 9 लोगों की थूक (स्पुटम) जांच कराई गई, जबकि 72 लोगों के सैंपल सीबी-नॉट जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिविर में हैंड हेल्ड पोर्टेबल मशीन के माध्यम से मौके पर ही एक्सरे जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। शिविर के दौरान लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से न केवल लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है, बल्कि उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें