फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अनशन पर बैठे 24 युवाओं को जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

विज्ञापन
सतौन बाजार में रैली निकालते केंद्रीय हाटी समिति के पदाधिकारी और युवा। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

24 युवाओं को जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन
हाटी मुद्दे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे थे युवा

एसटी प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम

संवाद न्यूज एजेंसी

सतौन (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार सतौन में हाटी मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे युवाओं को केंद्रीय हाटी समिति के सदस्यों ने सोमवार को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

गिरिपार हाटी मंच सतौन के युवा रविवार को दो बजे 24 घंटे के लिए अनशन पर बैठे थे। इस दौरान युवाओं ने सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम दिया। युवाओं ने कहा कि यदि फिर भी हाटी जनजातीय प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए तो काले झंडों के साथ लोग सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


सतौन युवा मंडल के अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा कि रविवार को दो बजे 13 युवाओं ने अनशन शुरू किया था। शाम होते-होते 24 युवा अनशन पर बैठ गए थे। तरुण ने कहा कि 55 साल से लंबित मांग को केंद्र सरकार ने दोनों सदनों से पास करवा कर प्रदेश सरकार को भेजा है।

प्रदेश सरकार ने अब तक मामला लटका रखा है। न तो अधिनियम को लागू किया गया है और न ही हाटी जनजाति के प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे। सरकार रोजाना नया बहाना बनाकर मामले को लटकाने का प्रयास कर रही है।

इसके चलते क्षेत्र के युवा राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की प्रतियोगी परीक्षाएं एसटी श्रेणी से देने से वंचित रह रहे हैं। एसटी वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे कॉलेज में युवाओं को पढ़ने का सुनहरा मौका था।
विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय हाटी समिति के कई वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया।

अनशन तुड़वाने के बाद युवाओं ने केंद्रीय हाटी समिति की अगुवाई में सतौन बाजार में एक रैली भी निकाली।

इस दौरान केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, सुरेंद्र हिंदुस्तानी, अतर सिंह नेगी, रणसिंह चौहान, इंद्र सिंह राणा, शिवानंद शर्मा, ओमप्रकाश चौहान आदि मौजूद रहे।

सतौन बाजार में रैली निकालते केंद्रीय हाटी समिति के पदाधिकारी और युवा। संवाद

सतौन बाजार में रैली निकालते केंद्रीय हाटी समिति के पदाधिकारी और युवा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें