फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: केंद्रीय हाटी समिति ने नवाजे गिरिपार क्षेत्र के मेधावी होनहार

विज्ञापन
केंद्रीय हाटी समिति की ओर से पांवटा में आयोजित समारोह में सम्मान प्राप्त करने वाले होनहार। संवा
विज्ञापन
-शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और सैन्य सेवाओं में अव्वल रहने पर मिला सम्मान
विज्ञापन


-समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद तिवारी रहे कार्यक्रम के मुख्यातिथि

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। केंद्रीय हाटी समिति की ओर से पांवटा साहिब में गिरिपार क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को सम्मानित किया।

समारोह में शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और सैन्य सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर सेना में लेफ्टिनेंट बने साहिल चौहान, अभय चौहान, स्वराज ठाकुर और अविनाश चौहान व एनडीए पास करने वाले विवेक चौहान को नवाजा गया।
विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में अश्वनी तोमर ने यूजीसी नेट, क्षिती चौहान ने जेआरएफ, नीरज तोमर ने यूजीसी नेट उत्तीर्ण कर प्राध्यापक के रूप में चयन पाया। श्रद्धा चौहान, सुनिधि चौहान, साक्षी पुंडीर, ईशा पुंडीर, मंजीत चौहान , अंजना देवी, सिमरन शर्मा, अमीशा शर्मा, निकिता तोमर, मनीषा, रवींद्र सिंह तोमर, योगांशी, रंजना, अजय सिंह, गुंजन ठाकुर, नंदिता शर्मा , विवेक तोमर, किरण, पलक राणा सहित कई अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा युवा गायक गौरव ठाकुर को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने उनके नशा मुक्ति पर आधारित गीत के ऑडियो/वीडियो का विमोचन भी किया और युवाओं से समाज सुधार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, जगत चौहान, हाटी समिति ब्लॉक यूनिट पांवटा साहिब के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान, रण सिंह चौहान, गुमान वर्मा, दिनेश चौहान, रामलाल तोमर, दाताराम शर्मा, रीना चौहान, बबीता परमार, जगत सिंह, केहर सिंह, श्याम सिंह, तोता राम, आशा तोमर आदि मौजूद रहे। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं को प्रेरणा मिलती है और क्षेत्र में शिक्षा का स्तर भी बेहतर होता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें