फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जनजाति अधिकार न मिलने से हाटी लोगों को हो रहा नुकसान

विज्ञापन
राजगढ़ में आयोजित बैठक में मौजूद  खंड हाटी समिति के पदाधिकारी व सदस्य। स्रोत: समिति
विज्ञापन
राजगढ़ में आयोजित बैठक में बोले खंड हाटी समिति के पदाधिकारी
विज्ञापन


तीन वर्ष से केंद्रीय कानून की अदालत में अटका पड़ा है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। खंड हाटी समिति राजगढ़ की बैठक अध्यक्ष वेद प्रकाश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें हाटी मामले में अदालत से तारीख पर तारीख दिए जाने पर निराशा व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय कानून अदालत में तीन वर्षों से मामला अटका होने से गिरिपार के हजारों युवाओं और लाखों हाटी लोगों को जनजाति अधिकार न मिलने से बहुत नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवा नौकरियों से वंचित हो रहे हैं, जबकि हाटी लोगों को जनजाति को मिलने वाले अन्य सभी लाभ नहीं मिल पा रहे हैं।
खंड समिति ने केंद्रीय हाटी समिति से आग्रह किया कि वह जनवरी माह में केंद्रीय हाटी समिति की बैठक बुलाए, जिसमें सभी खंडों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाए। उस बैठक में हाटी मामले को कोर्ट से जल्द न्याय दिलवाने के लिए आगामी रणनीति बनाई जाए। बैठक में खंड समिति की ओर से चलाई जा रही धन एकत्रित करने की मुहिम जो कुछ समय से बंद थी, उसे पुन: प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर संस्थापक सदस्य मुंशीराम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर, महासचिव विजय भारद्वाज, संगठन सचिव हरदेव वर्मा, कोषाध्यक्ष रतन हाब्बी, जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर, उपाध्यक्ष विकल्प ठाकुर, डॉ. केडी शर्मा, अरविंद राय, विक्रम ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, जीवन सिंह तोमर, विद्यानंद चौहान, वेद प्रकाश शर्मा, धर्म सिंह, केएस कमल, ज्ञान प्रकाश, अश्वनी ठाकुर और कपिल ठाकुर आदि मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें