फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब और गिरिपार कमरऊ में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर परिसर की साफ-सफाई, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण हुआ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। मंगलवार को पांवटा साहिब के मंदिरों और गिरिपार की कमरऊ पंचायत के मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। देर शाम को मंदिरों में पाठ, भजन-कीर्तन, आरती के बाद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

आयोजन समिति सदस्यों राज किशोर त्यागी, रामकिशन शर्मा, मामचंद शर्मा, गुरदेई ठाकुर, मुकेश कुमार, अमित ठाकुर ने कहा कि सामूहिक हनुमान चालीसा में सैकड़ों भक्त पहुंच रहे हैं। मंगलवार को पांवटा साहिब के गीता भवन, प्राचीन देईजी साहिबा श्रीराम मंदिर, गिरिपार क्षेत्र की कमरऊ पंचायत में ग्राम शालना शिरगुल देवता मंदिर, चौकी गांव के शिरगुल देवता मंदिर तथा ददाहू के गौ सदन सती बाग, अपर बाजार पंचायत घर के समीप, सराहं के जोहाना घाट श्री हनुमान मंदिर में सनातनी परिवार के माध्यम से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। संवाद-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें