फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन से अगले माह रवाना होगा हाजियों का पहला जत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। इस वर्ष जिला सिरमौर से 28 हाजियों का जत्था हज पर मक्का जाएगा। इसके लिए अंजुमन इस्लामिया ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। प्रेस को जारी बयान में अंजुमन इस्लामिया नाहन के प्रधान गुल मन्नवर उर्फ बॉबी अहमद ने कहा कि केंद्रीय हज कमेटी के निर्देशों का पालन करते हुए 13 मई को सुबह 10:00 बजे हज पर जाने वाले हाजियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए कच्चा टैंक मस्जिद में इंतजाम किया गया है। यहां पर प्रशिक्षित मौलाना भी हाजियों को हज की बारीकियों से अवगत करवाएंगे। इसके बाद तीन या चार जून को नाहन से हाजियों का पहला जत्था मक्का के लिए रवाना होगा। इसके लिए अंजुमन इस्लामिया ने सभी इंतजाम कर लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें