फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिपुरधार अस्पताल डिनोटिफाइड न होता तो बचती लोगों की जान : नारायण

विज्ञापन
ददाहू में पत्रकार वार्ता को संबो​धित करते भाजपा नेता। संवाद
विज्ञापन
बोले- रेणुका विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी के लिए विधायक जिम्मेदार
विज्ञापन

कांग्रस सरकार का तीन साल के कार्यकाल निराशाजनक

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। रेणुका विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी के लिए कांग्रेस सरकार और विधायक विनय कुमार जिम्मेदार हैं। यह बात वीरवार को ददाहू में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता नारायण सिंह कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वर्ष 2021 में हरिपुरधार में सिविल अस्पताल खोलने की घोषणा की थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही इसे डिनोटिफाई कर दिया।
उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा अब तक 14 निर्दोष लोगों को जान गंवाकर चुकाना पड़ा है। यदि हरिपुरधार में सिविल अस्पताल होता तो लोगों की जान बचाई जा सकती थी। घायलों को राजगढ़, सोलन, शिमला और नाहन जैसे अस्पतालों में रेफर नहीं करना पड़ता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार को लोगों की जान और उनके स्वास्थ्य की कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन

नारायण सिंह ने कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। कांग्रेस का तीन वर्षों का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। उन्होंने कहा कि ददाहू में प्रस्तावित गिरि पुल, बस अड्डा और कॉलेज भवन निर्माण योजनाओं को एफसीए की स्वीकृति न मिलना विधायक की गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली का उदाहरण है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल ने कहा कि कांग्रेस स्वयं क्षेत्रवाद और जातिवाद की जननी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता जनसभाओं में भाजपा नेताओं पर तरह-तरह के आरोप लगाकर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। इस मौके पर पूर्ण जोशी, आशु वालिया, भूषण लाल और सोखो देवी सहित भाजपा से जुड़े अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें