फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गुरता गद्दी दिवस पर हजारों की संख्या में संगतों ने नवाया शीश

विज्ञापन
350वां गुरता गद्दी दिवस पर रागी जत्थे शब्द कीर्तन करतेहुए: संवाद
विज्ञापन
गुरु की नगरी पांवटा साहिब में हुआ आस्था और श्रद्धा का समागम
विज्ञापन

गुरुद्वारा पांवटा साहिब में रागी जत्थों की ओर से कीर्तन और गुरवाणी का हुआ आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांंवटा साहिब(सिरमौर)। ऐतिहासिक गुरुद्वारा पांवटा साहिब में 350वां गुरता गद्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में संगतें पहुंची। भव्य समागम में रागी-ढाडी जत्थों ने शबद-कीर्तन से गुरुजी के शौर्य का खूब गुणगान किया। इस दौरान भक्त गुरबाणी की गूंज में लीन होकर गुरुजी की परंपरा को नमन करते रहे। इस दौरान खूब आस्था व भक्ति की बयार बहती रही।
स्थानीय गुरुद्वारा के उपाध्यक्ष हरभजन सिंह, महासचिव हरप्रीत सिंह रतन, मैनेजर जागीर सिंह और गुरमीत सिंह ने कहा कि 350वां गुरता गद्दी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। देश के विभिन्न प्रांतों से हजारों की संख्या में संगतें पहुंची। पूरा दिन दरबार साहिब में रागी और ढाडी जत्थों ने शबद- कीर्तन किया।
विज्ञापन

इस दौरान भाई सिमरप्रीत सिंह, रवनीत सिंह, शुभदीप सिंह, तरनवीर सिंह, सरबजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हरमिंद्र सिंह, करनैल सिंह, बलप्रीत सिंह व गुरमीत सिंह समेत कवियों ने गुरुजी के जीवन, शौर्य के बारे में गुणगान किया। गुरुद्वारा परिसर में आस्था, भक्ति की शक्ति व श्रद्धा का महासंगम नजर आया। कार्यक्रम आयोजन में केवल धर्म नहीं बल्कि आपसी भाईचारा व नजर आया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक जागीर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में संगतें पहुंची। इन संगतों की सेवा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे जिससे ठहरने, सुरक्षा, जलपान-लंगर व पार्किंग के लिए किसी तरह की दिक्कतें न हों। ठहरने के लिए एनआरआई भवन समेत विशेष जगहों पर व्यवस्था की गई।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें