फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में पंज प्यारों की अगुवाई में निकला भव्य नगर कीर्तन

विज्ञापन
नाहन में नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव बुधवार को जिला मुख्यालय नाहन में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और समस्त साध संगत की ओर से आयोजित इस पर्व पर शहर में सुबह के समय कीर्तन समागम हुआ। इससे पूर्व गुरुद्वारा परिसर में चल रहे पाठ श्री अखंड साहिब का समापन हुआ।

श्री गुरुद्वारा साहिब नाहन में स्थानीय जत्थेदारों सहित बाहर से आए रागी जत्थों द्वारा गुरुबाणी के माध्यम से उपस्थित साध संगत को निहाल किया गया। इस दौरान समुदाय के लोगों ने गुरुग्रंथ साहिब महाराज जी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विशाल लंगर में हजारों की तादात में संगतों ने गुरु प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को पांच बजे पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का आयोजन भी हुआ। इस दौरान सिख युवाओं ने गतका का भी शानदार प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। सिख युवाओं ने गतका के दौरान कई तरह का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया जिसे देखकर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। गुरुद्वारे से निकला यह नगर कीर्तन शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई। गुरुद्वारा साहिब में स्थानीय साध संगत द्वारा जोड़ा सेवा, बर्तन सेवा और सफाई सेवा भी की गई।

संवाद

नाहन में नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें