सीबीएससी क्लस्टर-16 बास्केटबॉल छात्र वर्ग में गुरु नानक मिशन स्कूल की कांस्य पदक विजेता टीम स्क
भूना हरियाणा में हुई प्रतियोगिता में कुल 74 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया
प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल करने पर शानदार स्वागत किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई क्लस्टर 16 बास्केटबाल टूर्नामेंट में कांस्य पदक हासिल किया है। वापस पहुंचने पर पदक विजेता के खिलाड़ियों तथा कोच गुरनाम सिंह को स्कूल प्रबंधन ने बधाई दी है।
स्कूल के बास्केटबाल खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘सीबीएसई क्लस्टर-16 बास्केटबॉल बॉयज़ टूर्नामेंट’ में बने द्वितीय रनर-अप(कांस्य पदक) ट्रॉफी जीती है। नव शारदा पब्लिक स्कूल, भूना हरियाणा में प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के कुल 74 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले के बीच स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट खेल भावना और शानदार प्रदर्शन के बल पर कांस्य पदक जीत कर उपलब्धि हासिल की।
टीम को यह सफलता कोच गुरनाम सिंह के कुशल मार्गदर्शन और प्रशिक्षण में मिली है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी खिलाड़ियों में गौरव ठाकुर, आकाश, तेजवीर सिंह, रोनिक तोमर, भूपेंद्र कुमार, इशांत बोहरा, ज़िशान अली व लक्ष्य गुप्ता टीम में शामिल रहे। विद्यालय के निदेशक गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्य गुरविंद्र कौर चावला ने विजेता खिलाड़ियों तथा कोच गुरनाम सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।-