फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ग्राम पंचायत कमरऊ में कोरम पूरा नहीं होने से ग्राम सभा स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
उपप्रधान सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में रखी गई थी ग्राम सभा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। रविवार को ग्राम पंचायत भवन कमरऊ में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों और एजेंडे पर चर्चा प्रस्तावित थी, लेकिन कोरम पूरा नहीं होने पर बैठक को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को कमरऊ ग्राम पंचायत की ग्रामसभा आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपप्रधान सुरेश शर्मा ने की। इस दौरान पंचायत सचिव सुखदर्शन सिंह विशेषरूप से मौजूद रहे। इसमें आय व्यय पर चर्चा, गत कार्यवाही की पुष्टि, मनरेगा शेल्फ वर्ष 2026-27 और 15वीं एफसी शेल्फ वर्ष 2026-27 के बारे में तथा अन्य मुद्दों मंथन होना था। उपप्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि कोरम पूरा नहीं हो सका। इसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया है। अब शीघ्र आगामी तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें