फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे की जानकारी सांझा करें, गोपनीय रखा जाएगा नाम : करनेल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक वार्ड में चिट्टे खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बुधवार को चिट्टे के खिलाफ एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत कालाअंब के अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने इसमें भाग लेकर नशे के विरुद्ध एकजुटता दिखाई। ग्राम सभा के दौरान चिट्टे की समस्या पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

ग्रामीणों ने इसकी रोकथाम और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रभावी उपायों और सुझावों पर मंथन किया। इस अवसर पर नशा निवारण कमेटी के पदाधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को चिट्टे के भयावह दुष्परिणामों की जानकारी दी और समाज को सजग व सतर्क रहने की अपील की। इसके साथ ही पंचायत क्षेत्र में सुझाव पेटी स्थापित करने की सिफारिश भी की गई।
विज्ञापन


नशा निवारण कमेटी के पदाधिकारी एवं पुलिस थाना कालाअंब के सहायक उप निरीक्षक करनेल सिंह ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि यदि किसी को चिट्टे की तस्करी या सेवन से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो वह बिना किसी संकोच के नशा निवारण कमेटी या संबंधित पुलिस थाना को सूचित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

वहीं, नशा निवारण कमेटी की सदस्य एवं कालाअंब स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता देवी ने कहा कि चिट्टे सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए जन सहयोग अत्यंत आवश्यक है। साथ ही बच्चों और युवाओं को इसके घातक परिणामों के प्रति जागरूक करना समय की मांग है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कालाअंब की प्रधान रेखा चौधरी ने बताया कि ग्राम सभा में उपस्थित जनसमूह ने चिट्टे के खिलाफ एक स्वर में आवाज बुलंद की है। उन्होंने बताया कि नशे की रोकथाम के लिए अब पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर सुभाष चौधरी, राजपाल, बिट्टू, सुदेश, रक्षा देवी, मलखान, मजीद खान, राजेश, जितेंद्र सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें