फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार जनता को स्पष्ट करे पंचायत चुनाव कब करवाए जाएंगे : विनय गुप्ता

विज्ञापन
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

-बोले, पंचायतीराज चुनावों को लेकर सरकार कर रही है टाल-मटोल

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। प्रदेश की सुक्खू सरकार लोगों को बार-बार मूर्ख बना रही है। जिस तरह से लोगों को ठगी करके सत्ता में आई है, अब 3 साल गुजरने के बाद भी लोगों के साथ ठगी का सिलसिला जारी रखा है। यह आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायतीराज और स्थानीय निकायों के चुनावों के बारे में लोगों को मूर्ख बना रही है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर नई पंचायतों के गठन और पंचायत के पुनर्सीमांकन के आदेश कर रही है और दूसरी ओर राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में स्थानीय निकायों और पंचायतों के पुनर्सीमांकन और पुनर्गठन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यदि समय पर चुनाव करवाने हैं तो सरकार ने अभी तक पंचायत का आरक्षण रोस्टर जारी क्यों नहीं किया है? उन्होंने कहा कि सरकार को प्रदेश की जनता को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि पंचायत के चुनाव कब करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत के पुनर्सीमांकन और पुनर्गठन पर प्रतिबंध तो लगा दिया है और चुनाव आचार संहिता की बात भी कही है लेकिन अभी तक चुनाव की तिथियां घोषित नहीं की।
विज्ञापन

सभी जानते हैं कि दिसंबर 2025 में पंचायत चुनाव की 5 वर्षीय अवधि समाप्त हो रही है और इस अवधि के समाप्त होने के बाद चुनाव टालने का कोई औचित्य नहीं बनता। गुप्ता ने कहा कि यदि समय पर चुनाव नहीं कराए गए तो इससे पूरे क्षेत्र में पंचायतों के विकास पूरी तरह से प्रभावित होंगे और आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें