पांवटा साहिब(सिरमौर)। विश्व हिंदु परिषद जिला महामंत्री दीपक भंडारी, जिला संयोजक बजरंग दल रवि कुमार रोजा, जिला सत्संग प्रमुख किरण शर्मा व जिला सुरक्षा प्रमुख अजय संसरवाल ने कहा कि प्रदेश में आतंकी घुसपैठ पर राज्य सरकार व खुफिया तंत्र चौकस नजर रखें जिससे शांत प्रदेश में हत्या, अपराध, गौ तस्करी, चोरी व घुसपैठ की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।
दिहाड़ी मजदूरी व रोजगार की आड़ में छिपने वाले अपराधियों की पहचान अनिवार्य की जाए। विहिप प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को एसडीएम पांवटा एचएस राणा के माध्यम से गृहमंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन भेजा है जिसमें शांत हिमाचल में आतंकियों की बढ़ती घुसपैठ व खुफिया तंत्र को चौकन्ना करने को आग्रह किया है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल दीपक भंडारी, किरण शर्मा, अमन तोमर, अजय संसरवाल, किशोरी लाल, रवि कुमार रोजा, अंकुश शर्मा, सुरेश चौधरी, राहुल गुप्ता, अविलास पाल, राजन सैनी, कुलविंद्र सैनी, विक्रम पराशर, भगत राम, कुलबीर सिंह, रजत सैनी, राजेश कश्यप, विशाल वर्मा, सुमित भाटिया व माधव शामिल रहे। विहिप प्रतिनिधिमंडल सदस्यों ने कह कि चंबा के डलहौजी में नाभा जेल से फरार आतंकी का पकड़ा जाना। अब आईएसएस का संदिग्ध आतंकी आबिद खान कुल्लू से दबोचा गया। प्रदेश में सिरमौर समेत पाकिस्तान की सीमा पर पाकिस्तान के नारों वाले गुब्बारे मिल रहे हैं।
इसलिए शांत प्रदेश का सुरक्षा की दृष्टि से ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी है। प्रदेश सरकार को केंद्र से उचित दिशा निर्देश दिए जाएं जिससे सरकार व खुफिया तंत्र को हिमाचल में चौकस करने की जरूरत है जिससे कुख्यात आतंकी व अपराधी प्रदेश में पनाह लेकर रहने का समय रहते पता चल सकें। ऐसे अपराधियों व इनको पनाह देने वालों पर भी चौकस नजर रख कर कार्रवाई अमल में लाई जाए।
उधर, एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। एसडीएम ने कहा कि विहिप-बजरंग दल के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा है।