ड्राप्स ऑफ सोसायटी के सदस्यों को सम्मानित करते राज्यपाल कविंद्र गुप्ता । स्रोत: सोसायटी
-स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर के संस्थापक अध्यक्ष ईशान राव सहित संगठन के सदस्यों राजीव सोढ़ा, अंकुश और करण सिंह को स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। शिमला के लोक भवन में नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (एनआईएफए) की ओर से आयोजित संवेदना-2 सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में राज्यपाल ने रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और समाजसेवियों को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में बताया गया कि ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर ने कोविड-19 जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी हजारों लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित कर जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन के इस मानव सेवा कार्य को देखते हुए उसे सम्मानित किया गया। समारोह में एनआईएफए के संस्थापक अध्यक्ष सरदार प्रीतपाल सिंह पन्नू व अन्य लोग मौजूद रहे। -