फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मानपुर देवड़ा विद्यालय के चार खिलाड़ियों का हॉकी स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए चयन

विज्ञापन
हमीरपुर में हॉकी स्पोटर्स हॉस्टल के लिए चयनित मानपुर देवड़ा के ​खिलाड़ी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
हमीरपुर के गोना करोर स्पोर्ट्स हॉस्टल में मिली जगह, माजरा एस्ट्रो टर्फ ट्रायल में दिखाया दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला/ पांवटा साहिब(सिरमौर)। शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा के चार छात्र खिलाड़ियों का चयन हॉकी स्पोर्ट्स हॉस्टल गोना करोर, जिला हमीरपुर के लिए हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता एवं प्रशिक्षक मनीष टंडन ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा के हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान में प्रदेशभर के खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स हॉस्टल चयन ट्रायल आयोजित किए गए थे। ट्रायल में विद्यालय के आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें विक्की पुत्र कमल सिंह, कार्तिक पुत्र धनवीर सिंह, कार्तिक पुत्र राजेश कुमार और योगेश्वर पुत्र रविंद्र ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चारों खिलाड़ियों का चयन हॉकी स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए किया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागवाल ने चयनित खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षक और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसएमसी अध्यक्ष विक्रम तोमर, ग्राम पंचायत मानपुर देवड़ा के प्रधान नरेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार सहित क्षेत्रवासियों ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी भविष्य में विद्यालय, पंचायत, जिला और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें