फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: करनाल के गोगी पहलवान ने कब्जाई माली और 7,100 इनाम राशि

विज्ञापन
करनाल के विजेता गोगी पहलवान को माली व ईनाम राशिभेंट करते मुख्य अतिथि पूर्व विधायक किरनेश जंग:
विज्ञापन
करनाल के गोगी पहलवान ने कब्जाई माली और 7,100 इनाम राशि
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने बांटे पुरस्कार
पांवटा के सिंघपुरा में 44वीं वार्षिक दंगल प्रतियोगिता का समापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के सिंघपुरा में 44वीं वार्षिक सिंहपुरा दंगल प्रतियोगिता का समापन हुआ जिसमें विभिन्न राज्यों से सैकड़ों पहलवानों ने दमखम व दांव पेंच का बेहतर प्रदर्शन किया।
दंगल में हरियाणा करनाल के गोगी पहलवान ने शानदार कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए माली पर कब्जा जमाया। उपविजेता रहे पांवटा साहिब के जसवीर पहलवान ने भी दंगल में बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल तक का सफर तय किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दंगल जैसी प्रतियोगिताएं न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करती हैं, बल्कि युवा पीढ़ी में खेल के प्रति जागरुकता भी बढ़ाती हैं।


सिंघपुरा दंगल कमेटी के प्रधान दर्शन सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन पिछले 44 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसे बड़े स्तर पर आयोजित करने का हर संभव प्रयास रहेगा। दंगल में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से आए कई नामी पहलवानों ने भाग लिया जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी ऊंचा हो गया है।
स्थानीय लोगों ने इस प्रतियोगिता का आनंद उठाया। दंगल पिछले 44 वर्षों से यहां की परंपरा का हिस्सा रहा है। प्रथम स्थान पर हरियाणा करनाल के गोगी पहलवान के विजेता रहने पर 7,100 रुपये नकद इनाम राशि, माली (पगड़ी) व स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। दंगल में दूसरे स्थान पर रहे पांवटा साहिब क्षेत्र के जसवीर सिंह पहलवान ने भी शुरू से फाइनल तक अपनी कुश्ती के दांवपेंच कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जसवीर सिंह को 51,00 रुपये नकद और उप विजेता की ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर ग्राम पंचायत गोजर के पूर्व प्रधान बलदेव सिंह, दंगल कमेटी अध्यक्ष दर्शन सिंह, भाटांवाली पंचायत प्रधान राकेश चौधरी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली, घासी राम, जीवन सिंह, पृथ्वी चंद, जवाहर सिंह, डॉक्टर गुलाब सोनी, सोहन सिंह, रंगी लाल, चिरंजी लाल, सीता राम, मोहर सिंह, जोगा सिंह, रामप्रताप, हंसराज, जगत राम धीमान, ईलम सिंह, सौरव, शिवा, शुभम ,मोनू व शाहरूख खान समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
संवाद
....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें