फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कन्या स्कूल नाहन में सफाई समेत सभी व्यवस्थाएं सही

विज्ञापन
पीएमश्री कन्या प्राथमिक स्कूल नाहन के औचक निरीक्षण के दौरान बच्चे से बात करते खंड प्रारंभिक शिक
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

स्कूल में रिकाॅर्ड, सफाई व्यवस्था, शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कार्यों को जांचा
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नाहन ने पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कन्या नाहन का औचक निरीक्षण किया। पाठशाला में पहुंंचते ही खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पूर्ण चंद ने स्कूल के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल के परिसर, कक्षाओं, शौचालय और रसोईघर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। यहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद मिली।

स्कूल में सभी शिक्षक मौजूद थे और अपने कार्यों में लगे हुए थे। स्कूल में चल रही स्मार्ट कक्षा में पहुंचकर अधिकारी ने बच्चों से विषय और सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल-जवाब भी किए। बच्चों ने अधिकतर सवालों का जवाब फटाफट दिए। इसके बाद उन्होंने रसोईघर में तैयार किए जा रहे दोपहर के भोजन का भी निरीक्षण किया। इसमें पाया कि स्कूल में नियमानुसार शेड्यूल के अनुसार पौष्टिक भोजन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्कूल का रिकॉर्ड जांचने पर पूरी तरह से अपडेट मिला। इसके चलते उन्होंने केंद्रीय मुख्य शिक्षक नरेंद्र मोहिल समेत सभी शिक्षकों की प्रशंसा की और आगे भी इसी तरह से कार्य करते रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन


खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पूर्ण चंद ने बताया कि विभाग के निर्देशों के बाद स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। पीएमश्री प्राथमिक कन्या स्कूल नाहन का औचक निरीक्षण किया गया। यहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। अच्छी बात ये रही कि यहां पर विभाग की ओर से स्पेशल एजुकेटर भी तैनात की हुई हैं, इसका लाभ यहां मौजूद विशेष बच्चों को पूरी तरह से मिल रहा है।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें