पांवटा साहिब (सिरमौर)। सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में पांवटा के विभिन्न स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। बारहवीं कक्षा में इस साल छात्राओं का कब्जा रहा है। विभिन्न स्कूलों के परीक्षा परिणाम में टॉप 5 में जगह पाने वालों में अधिकतर छात्राएं हैं। बेहतर परिणाम पर विद्यार्थी झूम उठे।
गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा के प्रधानाचार्य बीएस सैनी ने कहा कि परिणाम बेहतरीन रहा है। सीबीएसई 12वीं कक्षा में स्कूल के अंचल वर्मा ने 96 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि, खुशबू जैन ने 95 फीसद अंक लेकर दूसरा व दीक्षा दुबे ने 94.6 अंक लेकर तृतीय, श्रेया शर्मा ने 94.2 व सिमरन कौर ने 93 फीसदी अंक लेकर क्रमश: चौथा व पांचवां स्थान अर्जित किया है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि इस बार कुल 232 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें 99 फीसदी रिजल्ट रहा है। पांवटा मिशन स्कूल के 21 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक तथा 69 विद्यार्थियों ने 80फीसदी से ज्यादा अंक लिए हैं।
बॉक्स के लिए--
1.स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा में शत प्रतिशत रहा परिणाम
पांवटा साहिब(सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल की प्रधानाचार्य अंजू अरोड़ा ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल के निदेशक नरेंद्र पाल सिंह नारंग व गुरमीत कौर नारंग ने सभी स्टाफ, अभिभावकों व विद्यार्थियों को शानदार परिणाम पर हार्दिक बधाई दी है। रिताशा सिसौदिया ने 95.2 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पूजा भटनागर ने 94 तथा जगतजोत सिंह ने 93.6 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। संयोगिता ने 93.2 फीसदी, स्पर्श बंगवाल ने 92.4, आकृति तोमर ने 92, श्वेता बिष्ट ने 91 व इच्छित भाटिया ने 90.8 फीसदी अंक लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की है। सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 25 में से 8 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक तथा 9 विद्यार्थियों ने 80 से 90 फीसदी के बीच अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
2. डीएवी में पल्लवी 95.2 फीसदी अंक लेकर प्रथम
पांवटा साहिब(सिरमौर)। डीएवी स्कूल पांवटा के प्रधानाचार्य डॉ. वीके लवानिया ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड की 10+2 परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। मेधावी स्कूली विद्यार्थियों ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं। विज्ञान संकाय में स्कूल की छात्रा पल्लवी ने 95.2 फीसदी अंकल लेकर प्रथम, अमन विष्ट ने 94 फीसदी अंक लेकर दूसरे तथा खुशबू पटेल ने 93.8 फीसदी अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
इसी कक्षा में स्कूल की अदिति शर्मा ने 92.8, निहारिक ने 92.6, अभिषेक चौहान ने 92 फीसदी अंक तथा शारीरिक शिक्षा में इस मेधावी छात्र ने 100/100 अंक प्राप्त किए हैं। अन्य सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है। कॉमर्स संकाय में मोनिका चौधरी ने 79 फीसदी अंक लेकर प्रथम, कृतिका बालकुमार ने 77.8 फीसदी अंक लेकर दूसरे व वरुण शर्मा ने 76.8 फीसदी अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
3. दून वैली इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम शतप्रतिशत
पांवटा साहिब(सिरमौर)। दून वैली इंटरनेशनल स्कूल राजबन की प्रबंध निदेशिका देवेंद्र बरार ने कहा कि स्कूल का परिणाम शतप्रतिशत रहा है। सीबीएसई की 10+2 परीक्षा में छात्र निशांत शर्मा ने 76 फीसदी अंक लेकर प्रथम, शितांशु ने 65.2 फीसदी व पुष्पलता ने 65 फीसदी अंक लेकर दूसरा व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेहतर परिणाम पर स्कूल प्रबंधन ने स्टाफ व अभिभावकों को बधाई दी है।