फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मिट्टी भरने से गिरिनदी नहर सिंचाई योजना बंद, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सैकड़ों किसानों को धान की बुआई की सताने लगी चिंता
विज्ञापन

डोबरी सालवाला और गोरखूवाला की 1200 बीघा भूमि सिंचाई से वंचित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विकास खंड पांवटा की डोबरी सालवाला और गोरखूवाला पंचायत के लिए बनी सिंचाई योजना बंद है। पिछली बरसात से नहर में मिट्टी भर गई थी। इससे नहर बंद हो गई। अब सैकड़ों किसानों को धान की फसल बुआई के लिए सिंचाई की चिंता सताने लगी है। जल शक्ति विभाग को कई बार समस्या के बारे में अवगत करवा गया है। लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है।
डोबरी सालवाला पंचायत के प्रधान प्रेम सिंह, किसान नेता गुरविंद्र सिंह गोपी, अली हसन और संतराम का कहना है कि पिछली बरसात के बाद से सिंचाई नहर बंद है। इस नहर से दो पंचायतों की करीब 1200 बीघा से अधिक भूमि सिंचित होती है। सैकड़ों किसानों ने धान की फसल रोपाई करनी है। नहर से मिलने वाली सिंचाई सुविधा बंद पड़ी है। इस बारे में विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन ठोस समाधान नहीं निकाला जा सका है। ऐसे में किसान परिवारों की चिंता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि कार्यालय में ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर, भी संबंधित क्षेत्र के सहायक अभियंता को किसानों की समस्या के समाधान करने के बारे में कहा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें