फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गिरि उठाऊ पेयजल योजना बहाल, पहले दिन 22 लाख लीटर पानी लिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-3.5 करोड़ से हुआ सुदृढ़ीकरण टेस्टिंग पूरी,नाहन के हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
विज्ञापन

-सुबह बिजली बाधित होने से कुछ देर प्रभावित रहा संचालन, बाद में व्यवस्था हुई बहाल
-अगले दो दिन विशेष निगरानी में रहेगी योजना, किसी भी लीकेज पर होगी तत्काल कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर के हजारों उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। करीब 3.50 करोड़ रुपये की लागत से सुदृढ़ की गई शहर की सबसे बड़ी गिरि उठाऊ पेयजल योजना पूरी तरह बहाल हो गई है। पांच दिनों तक लगातार चले मरम्मत और तकनीकी सुधार कार्य के बाद विभाग ने योजना की टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। शुक्रवार को योजना से पहले ही दिन करीब 22 लाख लीटर पानी लिफ्ट किया गया, जिससे शहर में नियमित जलापूर्ति बहाल होने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है।
हालांकि शुक्रवार सुबह बिजली की समस्या के चलते कुछ समय के लिए पानी लिफ्टिंग प्रभावित रही, लेकिन बिजली बहाल होते ही योजना को दोबारा संचालित कर दिया गया। विभाग का कहना है कि अब शहर में पेयजल आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी और लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग ने मानसून से पहले इस महत्वाकांक्षी योजना के व्यापक सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू किया था। पिछले कई वर्षों से बरसात के दौरान भूस्खलन और तकनीकी खराबियों के कारण गिरि योजना बार-बार प्रभावित होती थी, जिससे नाहन शहर में पेयजल संकट खड़ा हो जाता था। इस बार योजना में नई मोटरें स्थापित की गईं, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन बदली गईं तथा कई तकनीकी सुधार किए गए हैं, ताकि भविष्य में जलापूर्ति अधिक भरोसेमंद और सुचारु बनी रहे।
गिरि उठाऊ पेयजल योजना नाहन शहर की सबसे बड़ी जलापूर्ति योजना है। इससे प्रतिदिन करीब 35 लाख लीटर पानी की आपूर्ति होती है। इसके अलावा खैरी और नेहरस्वार योजनाओं से लगभग 12-12 लाख लीटर पानी प्रतिदिन उपलब्ध कराया जाता है। गिरि योजना के उन्नयन कार्य के चलते पिछले कुछ दिनों से शहर में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही थी, जिससे कई क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। योजना बहाल होने से अब शहरवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहरवासियों का सहयोग के लिए विभाग ने जताया आभार
उधर, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन ने संकट के दौरान नाहन शहर के नागरिकों द्वारा दिखाए गए धैर्य और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। मरम्मत कार्य के दौरान लोगों के सहयोग से ही योजना को तय समय में सफलतापूर्वक बहाल किया जा सका। उन्होंने कहा कि गिरि उठाऊ पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। योजना की टेस्टिंग भी पूरी हो चुकी है और पहले दिन करीब 22 लाख लीटर पानी लिफ्ट किया गया। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक पूरी व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, जिसके बाद योजना पूरी क्षमता से संचालित होगी और शहर के लोगों को नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें