फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रेणुका जी में नौ लोगों को दिया गायत्री पुरस्कार

विज्ञापन
रेणुका के गायत्री आश्रम में गायत्री पुरस्कार करने वाले श्रेष्ठजन। संवाद
विज्ञापन
सचित्रसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी तीर्थ स्थित गायत्री मंदिर का 42वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को भक्ति व आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। ऋषि पंचमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से जुड़े 9 श्रेष्ठजनों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए मां गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता स्वयं महामंडलेश्वर एवं गायत्री आश्रम के संचालक स्वामी दयानंद भारतीय ने की।
इस दौरान उत्तर प्रदेश से प्रख्यात साहित्यकार विनोद भृंग, समाज सेवा के लिए राजीव शर्मा, बलबीर सिंह ठाकुर, परशुराम सेवा दल जामू भोज, डॉ. चित्रलेखा, हरियाणा से डॉ. विनीत चोपड़ा, हरिंद्र कुनियाल, बृजमोहन शर्मा कुनियाल और डाॅ. राजेंद्र मिन्हास को मां गायत्री पुरस्कार से नवाजा गया। सम्मानित होने वाले सभी श्रेष्ठ जनों को एक माला, शाल, प्रशस्ति पत्र व स्मृति प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भक्ति गीत संगीत व प्रवचनों के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विहिप के अध्यक्ष दीपक भंडारी, विभोर, सीमा देवी, महंत मीरा पुरी, गंगा गिरी, बाबा तुरंत गिरि, महंत संजय गिरि, बाबा रामदास सहित अनेकों संत-महात्मा और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें