फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सराहां में विद्यार्थियों को किया कॅरिअर की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई और महाविद्यालय ने संयुक्त रूप से आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय सराहां में कॅरिअर काउंसलिंग, प्लेसमेंट सेल और आईटीआई सराहां के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम एवं पीएम इंटरनशिप प्रोग्राम विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों को उनके कौशल को विकसित करने एवं उनके लिए रोजगार के अवसर देने पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई ताकि वह अपने कौशल को विकसित करने के साथ-साथ रोजगार भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आईटीआई सराहां से करमजीत सिंह व उनके सहयोगी प्रदीप उपस्थित रहे। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य जगमोहन ठाकुर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। डॉ. राजन कौशल ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर डॉ. सुध्यान नेगी, प्रो. दिनेश कुमार, डॉ. मोल्लम डोलमा, प्रो. सुदेश कुमार, डॉ. रीमा शर्मा, प्रो. कृष्ण चोपटा, प्रो. प्रियंका सराओ, कार्यालय अधीक्षक शंभू नाथ एवं संजीव कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें