एकेएम स्कूल ददाहू में गणित दिवस पर खेल स्पर्धाओं का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान हुई बाल काउंटिंग खेल में रव्यांशी, दैविक, मिस्टी, मयंक और वैष्णवी ने पहला, सारांश, वेदिका, देवांश, स्वस्तिक व कनिष्का ने दूसरा और अयनांश हर्षिता, मानस, विवेक व अहाना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
हिट द गिलास खेल में देवांश, अयांश, मयंक, प्रज्ञा व आदित्य ने पहला, सारांश, मयंक, आस्तिक, युवराज व विभोर ने दूसरा, उर्व, मानस, हर्षित, विवेक, आहना व स्वास्तिक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
दौड़ स्पर्धा में रियांश पंडित, गौरिक व रियांश शर्मा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। सर्किल खेल में मोक्षित, पारस व अनाया ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर पर शारदा सदन के आरिज, दिवीत, तेजस व तान्या ने प्रथम, परशुराम सदन के दिव्यांश, काव्यांश, हिमानी व तान्या ने द्वितीय और शारदा सदन के गौतम, अयांश, अलीशा व दिव्यांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। मिडिल स्तर पर रेणुका सदन से मयंक राठौर, आर्य और ओजस, परशुराम सदन से परिणीती, सिमरन, लवली, शारदा सदन से मयंक तोमर, निर्भय और नमन ने पहला, रेणुका सदन से देवांश, देवांश नागरवेदिक, रोनित और परशुराम सदन की सिद्धार्थ, दर्शित, अनूप ने दूसरा, गुंजन, सरगुन, अंशिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वरिष्ठ स्तर पर शारदा सदन के विनायक, चेतन, अंकुश ने प्रथम, रेणुका सदन की यशस्विनी, धु्रव यशस्वी ने दूसरा और शारदा सदन के अक्षिता, दिव्यांशी और आरूषि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल के सभी अध्यापक मौजूद रहे।
-संवाद