फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा की यमुना नदी में विसर्जित किए भगवान श्री गणेश

विज्ञापन
नाहन में श्रीगणेश उत्सव के अंतिम दिन शोभा यात्रा निकालते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नवयुवक मंडल नाहन की ओर से आयोजित चार दिवसीय श्री गणेश उत्सव का बुधवार को भव्य तरीके से समापन हुआ। पांवटा में बहने वाली यमुना नदी में भगवान गजानन के विसर्जन से पूर्व नाहन में निकाली गई भव्य शोभायात्रा के दौरान शहर का माहौल भक्तिमय हो उठा। हिंदू आश्रम नाहन से निकली भगवान श्रीगणेश की शोभायात्रा में काफी श्रद्धालु शामिल हुए।
शोभायात्रा हिंदू आश्रम से शुरू होकर दिल्ली गेट, महिमा लाइब्रेरी और नया बाजार होते हुए बाहरी क्षेत्र से पांवटा के लिए निकली। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया...का उद्घोष किया। ढोल की थाप पर भजन मंडली ने शहर में निकली यात्रा के पीछे-पीछे कीर्तन किया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे हिंदू आश्रम नाहन में भगवान श्री गणेश के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इसके बाद नवयुवक मंडल नाहन के प्रधान अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला की अगुवाई में यात्रा 47 किलोमीटर दूर पांवटा साहिब के लिए रवाना हुई, जहां यमुना नदी के किनारे पहुंच कर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के जयकारों के साथ उनकी मूर्ति को पूजा-अर्चना के साथ नदी में विसर्जित किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व देर शाम को हिंदू आश्रम नाहन में भगवान श्री गणेश जी की आरती का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें शहर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विशेषकर महिला श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा गया। वीरवार को शोभायात्रा पांवटा के लिए निकली। यहां यमुना नदी में गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस मौके पर कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस मौके पर अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, दीपक चौधरी, प्रदीप विज, सतीश कश्यप, कमल भंडारी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।-

नाहन में श्रीगणेश उत्सव के अंतिम दिन शोभा यात्रा निकालते आयोजक। संवाद

नाहन में श्रीगणेश उत्सव के अंतिम दिन शोभा यात्रा निकालते आयोजक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें