शिलाई (सिरमौर)।कफोटा क्षेत्रीय विकास समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष गुमान सिंह चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक में कफोटा क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों व लोगों ने भाग लिया। इस दौरान 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर कफोटा में मनाए जाने वाले मेले में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर गहनता से मंथन हुआ।
बैठक में सीएम के शिलाई प्रवास के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए की गई घोषणाओं पर भी चर्चा की गई। मुख्य रुप से कफोटा महाविद्यालय के भवन का कामकाज शुरू कराने, पीएचसी से अपग्रेड हुई सीएचसी में स्टाफ उपलब्ध करवाने व कफोटा में कोआपरेटिव बैंक की शाखा अतिशीघ्र खोलने के लिए समिति ने प्रस्ताव पारित किए। समिति के अध्यक्ष गुमान सिंह ने बताया कि गांधी जयंती पर आयोजित मेले में स्टार कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश व बाहरी राज्यों से टीमें बुलाई जाएगी।
इस मौके पर पाब बोकाला पंचायत के प्रधान खेवटाराम शर्मा, पूर्व प्रधान तोताराम, शावगा पंचायत के उपप्रधान रामलाल कपूर, व्यापार मंडल के प्रधान धनबीर पुंडीर, रघुवीर कपूर, मायाराम, अतर पुंडीर, मंशीराम, बलबीर सिंह, शांतिराम, नेतर पुंडीर, कंवर सिंह नंबरदार, बलबीर भंडारी, दीपचंद धीमान, साधुराम व दयाराम शर्मा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
-------
शिलाई में कल बिजली रहेगी बंद
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल व सतौन विद्युत उपमंडल के तहत आने वाले दर्जनों गांवों में 14 सितंबर को बिजली बाधित रहेगी। शिलाई विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता शमशेर सिंह ठाकुर ने बताया कि गोंदपुर में सबस्टेशन की मरम्मत व रखरखाव के चलते सतौन, कफोटा, कमरऊ, टिंबी व शिलाई इलाके की कई पंचायतों में सुबह 9 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।