फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शोभा यात्रा के साथ गेलियों शिरगुल मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार गेलियों में वीरवार को तीन दिवसीय शिरगुल महाराज मेले का व्यापार मंडल प्रधान अशोक चौहान ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर छड़ी और वाद्य यंत्रों के साथ मेला स्थल तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
मेले में शिमला और उत्तराखंड के जौनसार बाबर क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। इसके अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कारोबारियों ने मेले में दुकानें सजाई हैं। मेले में स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने शिरगुल महिमा से की। इसके बाद छात्राओं ने सिरमौरी भरतरी, जा मेरा होनुआ सहित कई लोकगीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मेला कमेटी प्रधान जोगेंद्र पुंडीर, हेतराम भारद्वाज, दिनेश चौहान, बिजेंद्र चौहान, रूपेंदर, विवेक, जोगेंद्र चौहान, रघुवीर सिंह, नौहरा की नवनिर्वाचित प्रधान विद्या देवी, अतर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें