सचित्र(शिक्षा पेज पांच नंबर की लीड़)
न्यू एरा अकादमी हाई स्कूल नाहन में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
मुख्यातिथि शाहिना आलम ने इंटर स्कूल पुरस्कार वितरण समारोह में नवाजे विद्यार्थी
साल भर में शिक्षण संस्थानों और दूसरे संगठनों ने आयोजित की थी प्रतियोगिताएं
न्यू एरा अकादमी हाई स्कूल नाहन के बच्चों ने विभिन्न स्पर्धाओं में किया है शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। न्यू एरा अकादमी हाई स्कूल नाहन ने इंटर स्कूल पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। स्कूल परिसर में हुए सादे समारोह में प्रधानाचार्य शाहिना आलम ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि ने समारोह में साल भर में विभिन्न संस्थाओं और दूसरे शिक्षण संस्थानों की ओर से आयोजित शैक्षिक, सांस्कृतिक, कला, खेल और दूसरे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।
इस दौरान अंग्रेजी लेखन स्पर्धा के उप कनिष्ठ वर्ग में दृष्टि ने पहला, कामाक्षी ने दूसरा और मानवी ने तीसरे स्थान के लिए पुरस्कार प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में आफिया अली ने पहले, लवयाना ने दूसरे और समरप्रीत ने तीसरे, उप-कनिष्ठ वर्ग में दिव्यांशी ने पहले, देवश्री ने दूसरे और श्रेय ने तीसरे स्थान के लिए पुरस्कार हासिल किया।
इसी प्रकार हिंदी लेखन प्रतियोगिता में उप कनिष्ठ वर्ग में दिव्यांशी ने पहले, दृष्टि ने दूसरे व मानवी ने तीसरे, कनिष्ठ वर्ग में जसकिरण ने पहले, आफिया अली ने दूसरे और अयान ने तीसरे स्थान के लिए पुरस्कार हासिल किया। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में अंकित ने पहले, राज ने दूसरे व तमन्ना ने तीसरे, मेहंदी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में जसकिरण ने पहले, आफिया ने दूसरे और अनिशा ने तीसरे स्थान के लिए पुरस्कार हासिल किया।
वहीं, भाषण प्रतियोगिता में दीक्षा ने पहले, आरव ने दूसरे, चित्रकला प्रतियोगिता में ज्योति वर्मा ने पहले, दृष्टि ने दूसरे और शांवी ने तीसरे स्थान के लिए पुरस्कार हासिल किया। वहीं नारा लेखन प्रतियोगिता में अलिना ने पहले, अलीशा ने दूसरे और सौम्य ने तीसरे, साई हाल में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में मानवी ने तीसरे स्थान के लिए पुरस्कार हासिल किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दीक्षा व आर्यन सैनी ने पहले, पोस्टर मेकिंग में तेहरिम ने दूसरे स्थान के लिए पुरस्कार प्राप्त किया।
इस अवसर पर एकता, नरेंद्र डोगरा, रितु भंडारी, सुमन, मालविका, सीमा शर्मा, कुलदीप, मनीष ठाकुर, रिचा शर्मा, प्रवीण चौहान, रीना, डेजी तोमर आदि मौजूद रहे।
संवाद