फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर में बागवानी को मिली रफ्तार, अनुदान पर मिले 3,675 फलदार पौधे

विज्ञापन
उद्यान विभाग को तरफ से मिले पौधों के साथ किसान। स्रोत जनसम्पर्क विभाग
विज्ञापन
- वित्त वर्ष 2026-27 में आम, नींबू, अमरूद, अनार, किन्नू समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण
विज्ञापन

- शिलाई में सबसे अधिक 1,203, पच्छाद में 942 और नाहन में 830 पौधे बांटे
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश सरकार बागवानी को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में बागवानी विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के तहत जिला सिरमौर के बागवानों को रियायती एवं अनुदान आधारित दरों पर गुणवत्तायुक्त फलदार पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विभाग के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान अब तक जिले में कुल 3,675 फलदार पौधों का वितरण किया जा चुका है। इनमें आम, नींबू, अमरूद, अनार, किन्नू, जामुन, कटहल और अंजीर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। विभाग का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ बागवानी अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके और जिले में फल उत्पादन का दायरा भी बढ़े।
विज्ञापन

विकास खंडवार आंकड़ों के अनुसार नाहन में 830, पांवटा साहिब में 300, शिलाई में सर्वाधिक 1,203, राजगढ़ में 400 तथा पच्छाद में 942 फलदार पौधे अनुदान के आधार पर वितरित किए गए हैं।
बागवानी विभाग का कहना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर जिले के किसान आधुनिक बागवानी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि क्षेत्र में फल उत्पादन को भी नई गति मिलेगी।
ग्राम नागोली के काकूराम ने कहा कि सरकार द्वारा अनुदान पर गुणवत्तायुक्त फलदार पौधे उपलब्ध कराए जाने से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। वहीं ग्राम सैन की सेर की सीमा ने बताया कि इस योजना से उन्हें बागवानी का अच्छा अवसर मिला है और भविष्य में फल उत्पादन बढ़ने से अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित होगा।
इसी गांव के सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कम लागत पर गुणवत्तायुक्त पौधे मिलने से किसानों का उत्साह बढ़ा है और आने वाले वर्षों में बेहतर उत्पादन की उम्मीद है। विक्रम ने बताया कि उन्होंने बागवानी विभाग से लगभग 100 फलदार पौधे प्राप्त किए हैं। उनका कहना है कि अनुदान पर पौधे मिलने से बागवानी को नई मजबूती मिलेगी तथा किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन

उपनिदेशक बागवानी विभाग एसकेएस बक्शी ने बताया कि विभाग का प्रयास अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं से जोड़कर आधुनिक एवं व्यावसायिक बागवानी को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इच्छुक किसान अपने नजदीकी बागवानी कार्यालय से संपर्क कर विभागीय योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। गुणवत्तायुक्त पौधे उपलब्ध कराने के साथ किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है, ताकि बेहतर उत्पादन के माध्यम से उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें